महासमुंद : सवारी बैठाने की बात को लेकर बस स्टैंड में कंडेक्ट... - CG Sandesh

महासमुंद : सवारी बैठाने की बात को लेकर बस स्टैंड में कंडेक्टर से मारपीट.

आरंग बस स्टैंड में सवारी बैठाने की बात एवं पुरानी रंजीश की बात को लेकर एक बस कंडेक्टर से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर महासमुदं पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

ग्राम शिकारीपाली थाना तेन्दुकोना निवासी चन्द्रहास मानिकपुरी  ने पुलिस को बताया कि वह  खनुजा बस ट्रेवल्स महासमुंद में कंडेक्टर का काम करता है. खनुजा ट्रेवल्स बस क्रमांक CG 06 H 0224 जो रायपुर से बुंदेली,  बुंदेली से रायपुर चलता है. जिसमे वह 10 जुलाई 2024  को बस चालक नारायण सोनी के साथ रायपुर से बुंदेली जाने के लिये निकला था,  दोपहर करीब 12:30 बजे आरंग बस स्टैण्ड में पहूँचकर सवारी बैठा रहा था, उसी समय आरंग का जीतु एवं शेख जो चन्द्राकर ट्रेवल्स मे काम करते हैं, आये और सवारी बैठाने की बात एवं पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसके साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये जीतु बेल्ट से एवं शेख हाथ मुक्का से मारपीट किया. मारपीट से चन्द्रहास को चोट आया है,  घटना को बस ड्रायवर नारायण सोनी,  देवा पांडे देखे व बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें