मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुरे मंत्रिमंडल के साथ कल जाएंगे अ... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुरे मंत्रिमंडल के साथ कल जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट साथियों के साथ कल शनिवार 13 जुलाई को रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम साय और सभी मंत्री चार्टर्ड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. यह जानकारी राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है.

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सभी कैबिनेट मंत्री कल अयोध्या जा रहे हैं. निर्धारित शेड्यूल तय अभी नहीं हुआ है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, कल सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. दर्शन करने के बाद देर शाम राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे.

बता दें कि भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें