बड़ी खबर : केदार कश्यप बनाए गए संसदीय कार्य मंत्री,वर्तमान दा... - CG Sandesh

बड़ी खबर : केदार कश्यप बनाए गए संसदीय कार्य मंत्री,वर्तमान दायित्वों के साथ संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वर्तमान दायित्व के साथ उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है. बता दें कि अभी मंत्री केदार कश्यप के पास वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग का प्रभार है. नए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन मंत्री केदार कश्यप को बधाई और शुभकामनाएं दी है.


सीएम साय ने अपने संदेश में लिखा कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें