तुमगांव : मारपीट की शिकायत पर मामला दर्ज.. - CG Sandesh

तुमगांव : मारपीट की शिकायत पर मामला दर्ज..

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में एक व्यक्ति से दो लोगों ने पुलिस से मरवाया है कहते हुए मारपीट की.

ग्राम खैरझिटी निवासी लखन लाल ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई 2024 वह धान बोआई का काम कर रहा था. शाम 07.00 बजे तेंदवाही निवासी इंद्रमण जांगडे के साथ दिनेश किराना स्टोर गया था कि उसी समय मुकेश साहू एवं हेमलाल साहू आये और अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए बोले कि मुझे पुलिस से मरवाया है कहते हुए दोनो हांथ मुक्का तथा लात से मारपीट करने लगे तथा मुकेश साहू हांथ में पहने चुडा से लखन के सिर मे मार दिया जिससे उसके सिर एवं माथा में चोंट लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें