Air Conditioner In Monsoon: मानसून में AC चलाने के लिए ये मो... - CG Sandesh

Air Conditioner In Monsoon: मानसून में AC चलाने के लिए ये मोड है बेस्ट

Air Conditioner In Monsoon: दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की है, लेकिन कई लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस से राहत पाने का एक तरीका Air Conditioner है. यह ना सिर्फ अच्छी कूलिंग देता है, बल्कि उमस से भी राहत देता है। लेकिन कई बार ज्यादा ठंडक का सामना करना पड़ता है।

ज्यादा ठंडक होती है नुकसान दायक

ज्यादा ठंडी जगह में सोने की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो लॉन्ग टर्म के बाद सामने आती हैं और इसमें घुटनों का दर्द भी शामिल है।

इस मोड को चुनें

ऐसे मौसम के लिए ज्यादातर कंपनियां Rain Mode/Monsoon/ Dry Mode पर रहती है, बता दें कि यह मोड कमरे को उमस से दूर रखता है।


AC में खास मोड मौजूद

AC बनाने वाली कुछ कंपनियां खास टेक्नोलॉजी इनबिल्ट करती हैं और इससे मानसून मोड में यूजर्स को कंफर्ट मिलता है, इसके अलावा साथ ही ओवर कूलिंग से बचाता है।

सेव होगी बिजली

मानसून मोड पर AC चलाने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे पावर सेविंग में भी मदद मिलती है और ये बात हम नहीं कह रहे कई कंपनियां इस बात का दावा करती है।

कितने पर चलाएं AC

मानसून के मौसम में AC को 25–30 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए इससे सबसे बड़ा बेनिफिट ये मिलता है कि आपको कूलिंग और पावर सेविंग दोनों का बेनिफिट दिया जाता है।

रखना होगा ध्यान

मानसून के दौरान तेज हवाएं और आंधी आती रहती है और अगर आपके यहां ऐसा कुछ होताहै, तो अपनी AC को स्विच ऑफ कर दें। मानसून के दौरान AC चलाने पर वह अधिक पानी बनता है और ज्यादा पानी बाहर निकलने लगता है। ऐसे में आप इस पानी को स्टोर कर सकते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें