CG : देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी, बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने किया तलब
बलौदाबाजार 8 जुलाई 2024। बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ गयी है। पुलिस ने देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 9 जुलाई के लिए पूछताछ के लिए बुलाया, नही पहुँचने पर अनुसंधान में असहयोग की बात कही है।
दरअसल बलौदाबाजार में जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। लिहाजा पुलिस उनसे पूछताछ कर उनकी भूमिका जानना चाहती है। इससे पहले भी भाजपा नेताओं ने सतनामी समाज के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किये थे। भाजपा ने तो कई मौकों पर इसे कांग्रेस की साजिश भी करार दिया है। अब बलौदा बाजार में 10 जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने नोटिस जारी किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें