छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जुलाई में औ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जुलाई में औसत से कम हुई बारिश

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा ,सुकमा, कांकेर बीजापुर और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

वहीं 11 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। माैसम विभाग की मानें तो 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो औसत से 25% कम है। अब तक 271.9 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी।

अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पेंड्रा, सोनहत और कोंटा में दर्ज हुई है। यहां 30 मिली मीटर बारिश हुई । गीदम, दोरनापाल, जगरगुंडा में 20 मिलीमीटर हुई। रायगढ़, मनेंद्रगढ़, मरवाही ,बरमकेला में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा, दुर्ग ,बेमेतरा कबीरधाम, पेंड्रा बिलासपुर मुंगेली और कोरिया जिले में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसी के साथ ही 11 जुलाई तक प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें