32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी आज से अनिश्चित... - CG Sandesh

32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मुख्यालयों में कर रहे धरना-प्रदर्शन

रायपुर। विगत वर्षों की मांगों और समस्याओं के निराकरण नहीं हो पाने के कारण पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बता दें कि 32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों ने राजस्व पखवाड़ा का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। वहीं, आज से सभी जिला मुख्यालयों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा चेतावनी देने के बावजूद पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है।



पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री को सौंपा था ज्ञापन
बता दें कि पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम 8 जुलाई से सभी पटवारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करेंगे। राजस्व पटवारी संघ की ज्ञापन में 32 सूत्रीय मांग रखी गई है। पटवारियों द्वारा ग्रेड पे 2800 करने और कार्यालयीन संसाधन मुख्य मांग की जा रही है।

इसके अलावा ऑनलाइन कार्य के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। इसके साथ ही ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जरूरी सुधार, तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना समेत 32 मांगें रखी गई हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें