तुमगांव : बिजली खम्भे पर चढ़ कर काम कर रहे व्यक्ति की करंट लग... - CG Sandesh

तुमगांव : बिजली खम्भे पर चढ़ कर काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छपोराडीह में बिजली विभाग द्वारा सेपरेशन का कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान खम्भे पर चढ़ कर काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 02 जुलाई 2024 को बिजली विभाग द्वारा जलकी छपोराडीह फीडर में सेपरेशन का कार्य कराया जा रहा था. दोपहर करीबन 02:40 बजे प्रीती राम नायक के पोल्ट्री फॉर्म के पास ग्राम छपोराडीह में आरिफ खान बिजली खंभा में चढ़कर बिजली तार में जम्फर जोंडने का कार्य कर रहा था. 

उसी समय प्रीतीराम नायक के पोल्ट्री फार्म के प्रदीप नायक पिता प्रीतीराम नायक उम्र 26 साल निवासी छपोराडीह द्वारा अपने पोल्ट्री फार्म में रखे जनरेटर को लापरवाही पूर्वक चालू कर दिया, जिससे एक फेस डायरेक्ट होने के कारण विद्युत प्रवाह रिटर्न हो गया और बिजली खंभो के तार में करंट प्रवाहित हो गया. जिससे बिजली खंभे में चढकर काम कर रहे आरिफ खान को बिजली करंट लगा. वह खंभे से निचे गिर गया, जिससे उसके सिर में एवं शरीर में अंदरूनी चोंट आने से उसकी मौत हो गई. आरोपी प्रदीप नायक पिता प्रीतीराम नायक उम्र 26 साल निवासी छपोराडीह के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें