महासमुंद : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

राजिम से महासमुंद की ओर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्ति को कनेकेरा महोदव घाट के पास एक बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया. वहीं आरोपी बाइक सवार अपनी बाइक लेकर भाग गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 06 मार्च 2024 को लोकेश कुमार साहू पिता घनश्याम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी भोरिंग अपने मोटर सायकल CG 04 PP 2027 को चलाते हुए राजिम से महासमुंद की ओर आ रहा था. पीछे में पुरन लाल साहू बैठा था. रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच महादेव घाट कनेकेरा के पास पहुचे थे. तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 04 NY 5891 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर लोकेश कुमार साहू के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया और अपने मोटर सायकल को लेकर महासमुंद की ओर भाग गया.

लोकेश साहू एवं पुरन साहू मोटर सायकल सहित रोड़ में गिर गए. हादसे में घायल लोकेश साहू और पुरन साहू को डायल 112 वाहन से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ से लोकेश साहू को मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया. परिजनों द्वारा लोकेश साहू को डीकेएस अस्पताल रायपुर में ईलाज हेतु 7 मार्च को भर्ती कराया गया था, जिसकी ईलाज दौरान 19 मार्च को मौत हो गई.

सम्पूर्ण मर्ग जांच कार्यवाही पर धारा 279,337, 304ए भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें