राजधानी के जेल रोड स्थित होटल में मिली युवती की लाश, पुलिस न... - CG Sandesh

राजधानी के जेल रोड स्थित होटल में मिली युवती की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की लाश मिली. युवती की उम्र करीब 25-26 साल की है. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था.


बताया जा रहा है कि युवती के ब्‍वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास मिली. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्‍टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है. युवती कल से लापता थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें