रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी पकड़ाई रंगे हाथ, एसीबी-ईओडब्ल्... - CG Sandesh

रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी पकड़ाई रंगे हाथ, एसीबी-ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर...

 रायपुर। राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को एसीबी के टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जाता है कि महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा तय हुआ था।

 


 वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टिआई वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से पीड़िता को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेकर आने को कहा। इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें