महासमुंद : ऑनलाइन सट्टा के पैसों की बात पर महिला से गाली गलौ... - CG Sandesh

महासमुंद : ऑनलाइन सट्टा के पैसों की बात पर महिला से गाली गलौज, जिन्दा जलाने की दी धमकी

महासमुंद में ऑनलाइन सट्टा के पैसों की बात को लेकर एक महिला से गाली गलौज और जिन्दा जला देने की धमकी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
वार्ड नंबर 7 नयापारा महासमुंद निवासी हीरा ध्रुव ने पुलिस को बताया की वह किराना दुकान चलाती है. 20 मई को वह अपने घर में थी. रात करीब 11 बजे रघुवीर सिंह चांवला उर्फ मन्नू चांवला निवासी स्टेशन रोड महासमुंद, हीरा के घर के सामने आकर हीरा को ऑनलाइन व्हाट्सअप के माध्यम से सट्टा चालू करों और सट्टा के पैसे का हिसाब मुझे 3,00,000 रूपये दो कहा.

हीरा के द्वारा मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर, सट्टा चालू नहीं करोगी तो जिंदा जला दूंगा कहकर जान से मारने की धमकी दिया और चला गया. घटना को सपना राय, एकेश्वर यादव और कमलेश राय देखे सुने हैं.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह चांवला के खिलाफ 294-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें