सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली हुए ढेर - CG Sandesh

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली हुए ढेर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें जवानो को सफलता मिलने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस अभियान में लगभग 1400 जवान शामिल हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक, कोहकमेटा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। इसके बाद सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है।

बता दें पिछले तीन दिनों से नारायणपुर अन्तर्गत माड़ के कोहकमेट थाना के क्षेत्र में संयुक्त अंतर्जिला नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सर्च सर्चिंग जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें