महासमुंद : कार की ठोकर से स्कूटी सवार घायल - CG Sandesh

महासमुंद : कार की ठोकर से स्कूटी सवार घायल

महासमुंद के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के भृत्य को कार ने जनपद पंचायत के सामने ठोकर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

वार्ड नं. 22 जगत विहार कॉलोनी महासमुंद निवासी दिनेश यादव ने पुलिस को बताया की उसके पिता भुनेश्वर यादव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक महासमुंद में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं. 12 जून 2024 को भुनेश्वर यादव बाजार से घरेलू सामान लेकर अपनी स्कूटी क्र. CG 06 GC 9036 से घर जा रहे थे. 

इसी दौरान एनएच 353 रोड़ जनपद पंचायत महासमुंद के सामने महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रही कार क्र. CG 04 PP 4676 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दी. जिससे भुनेश्वर स्कूटी सहित रोड़ पर गिर गए. एक्सीडेन्ट से भुनेश्वर यादव के सिर में चोटे आयी. घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर जिला अस्पताल महासमुंद पहुँचाया. रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

1 जुलाई को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें