तुमगांव : शराब पीकर मारपीट करता था बड़ा भाई, तंग आकर छोटे भाई... - CG Sandesh

तुमगांव : शराब पीकर मारपीट करता था बड़ा भाई, तंग आकर छोटे भाई ने कर दी हत्या; फिर खुद ही रिपोर्ट कराने पहुंचा थाने

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की टंगिया से 3-4 बार वार कर हत्या कर दी. छोटे भाई का आरोप है की उसका बड़ा भाई आए दिन शराब पीकर आता था और मारपीट करता था. इसी बात से तंग आकर उसने रात को अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद वह स्वयं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँच गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 02 सिरपुर निवासी पीलूराम ध्रुव पिता स्व. साखाराम ध्रुव उम्र 33 साल ने पुलिस को बताया की वे लोग दो भाई हैं. पीलूराम छोटा है एवं पीलाराम ध्रुव बडा था. पीला राम आए दिन शराब पीकर आता था और पीलूराम को जबरन मारपीट करता था. 30 जून की रात भी मारपीट किया था. पीलाराम के घर में और कोई नहीं था.

पीलूराम ने आगे बताया की वह अपने बड़े भाई पीलाराम के द्वारा बेवजह ही मारपीट करने से तंग आ गया था. वह छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था.

पीलाराम परछी में कुलर लगाकर सो गया. तब पीलूराम उसे मार देने का मन बनाया और रात करीब 11 बजे लोहे का टंगीया लाया और पीलाराम के सिर एवं चेहरा में टंगीया से 3- 4 बार मारकर हत्या कर दी और टंगीया को बगल के खंडहर में फेंक दिया. पीलूराम हत्या करने के बाद स्वयं रिपोर्ट करने चौकी सिरपुर गया.

पुलिस ने आरोपी पीलूराम के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें