महासमुंद : शहर विकास के मुद्दों पर विधायक व पार्षदों के बीच हुई चर्चा
सोमवार को शहर के भाजपा पार्षदों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ बैठक की। विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचे पार्षदों ने नगर के विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में उनका ध्यानाकर्षण कराया।
विधायक सिन्हा ने पार्षदों को नगर पालिका द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन को भेजे गए मांगपत्र की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि शहर के विकास के लिए वे स्वयं विभाग के मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात करेंगे। साथ ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भेजे गए मांगपत्र के अनुसार राशि के संबंध में भी चर्चा करेंगे। शहर की तरक्की के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में रमेश साहू, महेंद्र जैन, देवीचंद राठी, मीना वर्मा, माधवी सिका, हफीज कुरैशी, बड़े मुन्ना, झनक लाल साहू, पप्पू ठाकुर, महेंद्र सिका, हनीश बग्गा उपस्थित थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें