महासमुंद : मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 6 जुलाई को
महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में संविदा पदों पर भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 6 जुलाई 2024 को आयोजित किया जाएगा। कौशल परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोंडा बाजार महासमुंद में होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों को 1:10 में आमंत्रित किया गया है। संबंधितों को परीक्षा में उपस्थित होने डाक के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधित सूचना पत्र एवं परिचय पत्र के साथ निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें