सरायपाली : सरपंच के विरुद्ध मामला दर्ज, सीसी रोड़ निर्माण करत... - CG Sandesh

सरायपाली : सरपंच के विरुद्ध मामला दर्ज, सीसी रोड़ निर्माण करते समय हुई थी एक की मौत.

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत एक गाँव में सीसी रोड़ निर्माण करते समय मिक्चर मशीन में गमछा फस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, मामले की मर्ग जांच पर पुलिस ने गाँव के सरपंच के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र कोडाकू पिता नीलमणी कोडाकू उम्र 48 साल निवासी बेलमुण्डी 10 मार्च 2024 को दोपहर गांव के गली के कांक्रीटीकरण में मजदूरी का काम करने गया था, जहाँ काम करने के दौरान मिक्चर मशीन में उसका गमछा फंस जाने से उसके सीना में व पीठ में चोट आयी थी जिसको ईलाज के लिए CHC बसना में भर्ती किये थे. इसके बाद ईलाज दौरान 12 मार्च 2024 को करीबन 5:00 बजे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि ग्राम सरपंच ताराचंद चौधरी द्वारा ग्राम बेलमुण्डी में विधायक मद से गली में सीसी रोड़ निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन इस दौरान मिक्चर मशीन से काम कराते समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न कर लापरवाही पूर्वक काम कराने से नरेन्द्र कोडाकू का गमछा मिक्चर मशीन में फंस गया और उसकी मृत्यु हो गई.

मर्ग जांच पर आरोपी ताराचंद चौधरी के द्वारा अपराध धारा 304 A भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें