सरायपाली : बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर से मोटरसायकल चोरी
सरायपाली के बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर से मोटरसायकल चोरी होने का सामने आया है.
ग्राम गगोरी जिला सारंगढ निवासी रामप्रसाद साहू ने पुलिस को बताया कि 13 मई 2024 को वह अपने बैंक संबंधी लेनदेन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा सरायपली ब्रांच आया हुआ था और अपनी बाईक एचएफ डिलक्स CG 04 MA 6160 को बस स्टैण्ड स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बाहर सुबह 11 बजे के आसपास खड़ी कर अंदर गया और जब अपना बैकिंग संबंधी कार्य को निपटाकर करीब 12 बजकर 20 मिनट में बैंक से बाहर निकला तो उसकी बाईक अपने स्थान पर नहीं थी, जिसे आसपास खोजने पर भी पता नहीं लग पाया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें