राजधानी के होटल में युवती से दुष्कर्म, युवक ने दुष्कर्म के ब... - CG Sandesh

राजधानी के होटल में युवती से दुष्कर्म, युवक ने दुष्कर्म के बाद बनाया न्यूड वीडियो...फिर जो हुआ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बलात्कार का मामला सामने आया है। रेप के आरोप में रायपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि निजी कार्य से आए यूपी निवासी युवक ने युवती को मिलने होटल बुलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती के परिजनों को भेज दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है।



पुलिस के अनुसार, बीते 15 जून को पीड़िता ने आरोपी रामनरेश गुप्ता के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई। 14 जून 2023 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए स्टेशन रोड रायपुर स्थित होटल बुलाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और होटल वाली बात घर वालों को बता देने के लिए परेशान करते हुए पीड़िता पर शादी का दबाव डाला और मना करने पर उसका न्यूड वीडियो फोटो को पीड़िता के परिवार वालों के व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसपर गंज थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन),509(ख) के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इस दौरान आरोपी की पता तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम को चित्रकूट उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी रामनरेश गुप्ता ( 34 साल) को ढूंढ निकाला और थाने ले आई। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें