छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में कार्डधारियों को नहीं म... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, बंद रहेंगी राशन की दुकाने, जानिए क्या है कारण

छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में 3 दिन तक कार्डधारियों को उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिलेगा. विभागीय डाटाबेस को नए क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित करने का कार्य 1 से 3 जुलाई तक किया जाएगा. इसके कारण तीन दिन तक प्रदेशभर की राशन दुकानों भी बंद रखी जाएंगी. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप. संरक्षण विभाग के अपर सचिव ने इस संबंध में 28 जून को आदेश जारी किया है.



इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी कलेक्टरों को विभागीय डाटाबेस को नवीन क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है. वर्तमान में खाद्यान्न पोर्टल को छोड़कर सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यवाही राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से किया जा रहा है. एसडीसी सर्वर में लगातार आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए नवीन क्लाउड सर्वर एनआईसी माध्यम से किराए पर लिया गया है. इसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित किया जाएगा. इसके कारण एसडीसी स्थित विभागीय सर्वर तीन दिन तक बाधित रहेगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें