छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई को कॉमेडी फिल्म हंडा होगी रिलीज, फिल्म... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई को कॉमेडी फिल्म हंडा होगी रिलीज, फिल्म निर्देशक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म की दी जानकारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई को हॉलीवुड मूवी हंडा रिलीज होने वाली है , जिसे लेकर मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने भटगांव के तिरुपति भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी , जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मूवी से जुड़ी कई जानकारी दी । प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मूवी के डायरेक्टर अमलेश नागेश ने बताया कि हंडा एक कॉमेडी मूवी है, जो की पुराने समय में बुजुर्गों द्वारा संपत्ति को हंडा में भरकर जमीन के नीचे गाड़ने की कहानी के ऊपर आधारित है । साथ ही उन्होंने बताया की मूवी उन लोगों के लिए है , जो करियर में शॉर्टकट अपना कर आगे बढ़ना चाहते हैं।



इस दौरान जब हमारे संवाददाता ने निर्देशक से पूछा कि छत्तीसगढ़िया मूवी पैन इंडिया लेवल पर क्यों नहीं पहुंच पा रही है , तो निर्देशक ने जवाब देते हुए कहा कि , छत्तीसगढ़ में पहले लोगों को सिनेमा के बारे में ज्ञान नहीं था ,इसके बाद जब सिनेमा आया तो लोगों को कुछ जानकारी आई हैं। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जॉनर को लेकर फिल्म बनानी पड़ेगी । इसके बाद छत्तीसगढ़ी मूवी पैन इंडिया के लेवल में पहुंच जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें