महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
महासमुंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 05 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बम्हनी की मृतिका सेजल साहू, ग्राम लभराखुर्द के मृतक गौरिषी सांवरा तथा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम बंजारीडीपा के मृतक विकास भोई एवं ग्राम अरण्ड के मृतक प्रदीप ध्रुव के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम तुमाडबरी की मृतिका थनवारीन ध्रुव के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें