न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 11 जुलाई तक - CG Sandesh

न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 11 जुलाई तक

रायपुर / जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए फरवरी 24 में आमंत्रित आवेदन प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। सभी न्यूज वेबसाईट/पोर्टल्स को इम्पैनलमेंट के लिए अब नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स 27 जून 2024 से 11 जुलाई 2024 तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।


ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्ते देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अवलोकन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। जो वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुनः आवेदन करना होगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें