खादी ग्राम उद्योग के दफ़्तर में भीषण आग, पहले मंजिल में फंसे... - CG Sandesh

खादी ग्राम उद्योग के दफ़्तर में भीषण आग, पहले मंजिल में फंसे कर्मचारियों को निकला गया बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खादी ग्राम उद्योग के दफ़्तर में भीषण आग लग गई है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के कंकाली तालाब के पास स्थित खादी ग्राम उद्योग भवन के ग्राउंड फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग़ लगी है।



बताया जा रहा है कि, आग लगने से बिल्डिंग की पहले मंज़िल में कई कर्मचारी फंस गए थे। इन कर्मचारियों को दमकल और पुलिस कर्मियों ने मिलकर बाहर निकाला लिया है। आग लगने की खबर मिलते ही फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग ज्यादा फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया है। कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें