नक्सलियों की काली करतूत, प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामी... - CG Sandesh

नक्सलियों की काली करतूत, प्रेशर बम की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल…

दंतेवाड़ा। नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी के चपेट में आने से 39 वर्षीय ग्रामीण घायल हो गया. प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत 26 जून की मध्य रात्रि ग्राम गुफा एवं ताड़ेलवाया सीमा के पास नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में जुरु राम कतलामी पिता स्व रूपाराम कतलामी निवासी ग्राम गुफापारा मंगनार थाना बारसूर घायल हो गया. विस्फोट से ग्रामीण की बहन सुनीता कतलामी (25 वर्ष) के चेहरे पर भी हल्की चोटें आई है.


ग्रामीण अपने छोटी मां के कफन दफन कर ग्राम सालेपाल से वापस अपने गांव गुफापारा मंगनार जाने के दौरान विस्फोट होने से घायल हुआ है. घायल पुरुष व महिला को बारसूर में प्राथमिक उपचार के बाद दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें