रायपुर: मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर-कटनी म... - CG Sandesh

रायपुर: मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, बिलासपुर-कटनी मार्ग बाधित

रायपुर। कोयले से लोड मालगाड़ी छत्तीसगढ़ के परसा से राजस्थान जा रही थी। इस दौरान शहडोल रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। वहीं दूसरे ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी प्रभावित हो गई। जिस ट्रैक पर यह हादसा हुआ, 

उस ट्रैक की 4 लाइने प्रभावित हो गई। हालांकि यात्री ट्रेनों की आवाजाही जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत कार्य जारी है। रेल अधिकारी ने बताया कि कोयले से भरी एक मालगाड़ी पलट गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से नीचे उतर गई। जिससे दूसरी ट्रैक में खड़ी एक मालगाड़ी भी प्रभावित हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें