बागबाहरा : एसडीएम चंद्राकर ने किया थाना, आश्रम, छात्रावास का... - CG Sandesh

बागबाहरा : एसडीएम चंद्राकर ने किया थाना, आश्रम, छात्रावास का औचक निरीक्षण

महासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा सृष्टि चंद्राकर ने बुधवार को तहसीलदार कोमाखान के संयुक्त दल के साथ थाना कोमाखान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना का रोजनामचा नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। थाने के एमएलसी पंजी संधारित पाए गए। मालखाना, बंदी कक्ष एवं अभिलेख कक्ष में बिजली व्यवस्था नहीं होने पर तत्काल बिजली व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। थाने में लगे सभी तख्तियों को विवेचक कक्ष से बाहर लगाने कहा ताकि आम जन तख्तियों का अवलोकन सुगमता से कर सके। आमजन जो रिपोर्ट लिखवाने आते हैं उनके सद्व्यवहार करने तथा उनकी सेवा के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा उन्होंने आज खल्लारी और बी.के. बाहरा में आश्रम, छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आश्रम अधीक्षिका को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जनपद सीईओ फकीरचंद पटेल भी साथ थे। साथ ही ग्राम पंचायत बिहाझर से विशेष शिविर का २ारूआत किया गया जिसमें घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ, लकवा और सिकल सेल के मरीजों की पहचान कर जांच की गई। अनुविभागीय अधिकारी चंद्राकर ने नवीन न्याय संहिता कार्यशाला में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें