विष्णुदेव साय कल JP नड्डा से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार... - CG Sandesh

विष्णुदेव साय कल JP नड्डा से करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर होगी चर्चा…

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की विस्‍तार की चर्चा के बीच मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय Sai कल (28जून) फिर दिल्‍ली जा रहे हैं। इस बार वे संभावित नामों की सूची लेकर जा रहे हैं, जिस पर अंतिम मुहर लेकर लौटेंगे। सीएम की दिल्‍ली से वापसी का कार्यक्रम अभी स्‍पष्‍ट नहीं है।



बता दें क‍ि दो दिन पहले सीएम विष्‍णुदेव दिल्‍ली गए थे, जहां उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा के साथ ही कैबिनेट विस्‍तार पर भी बात हुई थी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी और शाह से कैबिनेट विस्‍तार को हरी झंडी मिल गई है।

अब केवल राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अंमित मुहर बाकी है। दो दिन पहले सीएम जब दिल्‍ली गए थे, तब मोदी और शाह के साथ ही नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम था। नड्डा से मिलने के लिए ही वे रात में दिल्‍ली में रुके थे, लेकिन लोकसभा स्‍पीकर चुनाव सहित अन्‍य व्‍यस्‍तताओं के कारण नड्डा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें