सरायपाली : बैदपाली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्व... - CG Sandesh

सरायपाली : बैदपाली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया गया घर-घर विजिट का कार्य

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह की निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय आनंद कोसरिया, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे व विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त मार्गदर्शन में विकासखंड सरायपाली के ग्राम बैदपाली में जिसकी आबादी 1201 है में कुष्ठ रोग, लकवा मरीज का सर्वे, सिकल सेल जांच तथा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु घर-घर विजिट का कार्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया गया इस सर्वे में 943 व्यक्तियों से संपर्क किया गया जिसमें से कुष्ठ रोग के 4 शंकास्पद मरीज, लकवा के 5 मरीज मिले तथा 15 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया साथ ही 121 लोगों का सिकल सेल जांच किया गया जिसमें 10 केस पॉजिटिव मिले इस टीम के डॉक्टर वर्षा सतपथी, महेश कुमार श्रीवास, कादिर मोहम्मद , डोलचन्द पटेल, योगेश प्रजापति, जगन्नाथ बारीक व बालसी सेक्टर के समस्त आरएचओ ने सर्वे कार्य में सहयोग किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें