जगदलपुर नगर निगम की सत्ता खोने के बाद कांग्रेस ने चुना नेता ... - CG Sandesh

जगदलपुर नगर निगम की सत्ता खोने के बाद कांग्रेस ने चुना नेता प्रतिपक्ष , उदय नाथ जेम्स बनें विपक्ष के नेता

जगदलपुर। जगदलपुर नगर निगम की सत्ता खोने के बाद विपक्ष की भूमिका में आई कांग्रेस ने अपने नेता प्रतिपक्ष का चयन किया है. कांग्रेस नेताओं ने उदय नाथ जेम्स को नेता प्रतिपक्ष चुना है, वहीं राजेश राय को उप नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. दोनों का चुनाव ऑब्जर्वर और भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव एवं कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश ठाकुर की मौजूदगी में हुआ.


दरअसल, कांग्रेस की महापौर और अन्य दो पार्षदों के भारतीय जनता पार्टी में जाने की वजह से जगदलपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ठीक लोकसभा चुनाव से पहले बन गई थी, जिसके बाद एमआईसी के कांग्रेसी पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया था.

इस्तीफा के बाद विपक्ष में आई कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष चुनना था, इसके लिए देवेंद्र यादव एवं नरेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई थी. दोनों ही वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष का चयन किया गया.

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें