सरायपाली : जमीन विवाद पर भतीजे ने चाचा से की मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम नवरगंपुर में जमीन विवाद की बात को लेकर भतीजे ने अपने चाचा के साथ अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हूए हाथ मुक्का एवं डंण्डे से मारपीट कर चोंट पहुंचाया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
पुलिस ने बताया कि नवरगंपुर निवासी घसियादास मानिपुरी 24 जून 2024 की रात खाना खाकर परिवार सहित घर के आंगन में सोया था. रात करीब 11 बजे घसियादास का भतीजा सुनील दास आया और जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा जिसे घसियादास ने गाली गलौज करने से मना किया तो सुनील ने मां-बहन की बुरी-बुरी गालियाँ देते जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे डंडा से कान के पास मारकर चोट पहुंचाया. विवाद झगड़ा को देखकर घसियादास की पत्नी धनमोती आयी तो सुनील ने उसे भी डंडा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया.
घसियादास ने पुलिस को बताया कि घटना को उसकी लड़की मनीषा दास देखी सुनी एवं बीच बचाव की. इसके बाद सुनील दास वहां से भाग गया. सुनील के भागने के बाद मनीषा ने 112 को फोन कर अपने पिता को उपचार के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली भेजा.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.