रायपुर : मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया य... - CG Sandesh

रायपुर : मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया यलो अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में इस हफ्ते भारी बारिश के साथ अंधड़ की सम्भावना जताई गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम के गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी बारिश की सम्भावना है। वहीं 28 जून तक मौसम के ख़राब होने के आसार है। अगले 24 घंटो में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार है। जिस को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि, मध्य राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जो की छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है जिसके कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बन रही है।

 


देश के अन्य हिस्सों मौसम का हाल

वहीं देश के अन्य हिस्सों में अगले 3 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के साथ साथ पश्चिम बंगाल ,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताये है। इसके अलावा गुजरात, अंडमान,और निकोबार द्वीप समूह के कई जगहों पर जोरदार बारिश के साथ आधी-तूफान की भी सम्भावना बताई गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें