CGBSE ने आज 12वीं मुख्य परीक्षा-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मू... - CG Sandesh

CGBSE ने आज 12वीं मुख्य परीक्षा-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम किए जारी, देखें रिजल्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं मुख्य परीक्षा-2024 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं. परिणाम के अनुसार, पुनर्गणना में 153 और पुनर्मूल्यांकन में 4,284 अभ्यर्थियों के अंकों में परिवर्तन हुआ है.

 


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्गणना के कुल एक हजार 84 आवेदन और पुनर्मूल्यांकन के कुल 9 हजार 876 आवेदन इस प्रकार कुल 10 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए थे. मंडल द्वारा जारी परिणाम में पुनर्गणना के 153 और पुनर्मूल्यांकन के 4 हजार 284 इस प्रकार कुल 4 हजार 437 आवेदकों के अंकों में परिवर्तन हुआ है. पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें-
https://vidia.cgbse.nic.in/result/24hrrt.aspx



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें