प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज गिरफ्तार; पार्टी कार्यकर्ता के... - CG Sandesh

प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज गिरफ्तार; पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु। जनता दल-सेक्युलर के नेता सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इस बीच सूरज को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 दरअसल, हासन लोकसभा सीट से हारने वाले प्रज्वल को 31 मई को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी के मामले दर्ज है। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास रखने का आरोप है।



इससे पहले पुलिस ने बताया था कि जेडी(एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। उन पर कुछ दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप है। चेतन केएस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुक के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उनका यौन शोषण किया।

शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडी(एस) एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि चेतन ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर चेतन के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि चेतन सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि चेतन ने सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपये मांगे थे और बाद में वह 2 करोड़ रुपये भी राजी हो गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें