सरायपाली : तेरा बेटा हमारा शिकायत करने गया है कहकर महिला से ... - CG Sandesh

सरायपाली : तेरा बेटा हमारा शिकायत करने गया है कहकर महिला से मारपीट.

सरायपाली थाना के ग्राम बैतारी में  तेरा बेटा हमारा शिकायत करने गया है कहकर एक महिला से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम बैतारी निवासी पूर्णिमा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा उमेश साहू केपी इंटरनेशनल स्कुल चट्टीगिरोला में पढ़ाता है. जो 21 जून 2024 को कोठार में रखे धान को देखने गया था तथा वहां से घर वापस आते समय उमेश को हृदयानंद साहू ने मारा.

इस बात की शिकायत करने जब उमेश सरायपाली गया तो इसी दौरान उसके घर के दरवाजे पर हृदयानंद साहू व ओम प्रकाश साहू मिलकर तेरा बेटा हमारा शिकायत करने गया है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए हृदयानंद साहू ने डंडा से तथा ओमप्रकाश ने हाथ लात से मारपीट किया. व दोबारा हमारा शिकायत करोगे तो मां बेटे को जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये.

तब पूर्णिमा ने कोटवार रामबती सागर के पास जाकर घटना के बारे में बताई. पूर्णिमा का बेटा वापस आकर उसे थाना ले गया जहाँ से उसे  तुरंत अस्पताल ले गये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें