सिंघोड़ा : उधार का पैसा मांगने गई महिला से अश्लील गाली गलौच क... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : उधार का पैसा मांगने गई महिला से अश्लील गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी.

सिंघोड़ा थाना के ग्राम पैकिन में उधार का पैसा मांगने गई एक महिला से अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है.

प्रार्थिया प्रमिला चौहान ने पुलिस को बताया कि गांव का नुराधन तांडी उससे 35 हजार रूपये उधार लिया था. जिसे 21 जून 2024 को वापस करूंगा बोला था. इसके बाद प्रमिला जब 21 जून 2024 के लगभग 13:30 बजे ग्राम कोटवारीन सुमती छत्रे के साथ पैसा मांगने गई तो नुराधन तांडी ने उसे पैसा नही दूंगा जो करना है कर लेना बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा. जिसे सुनकर नुराधन का लड़का रूपेश तांडी, नरेश तांडी, एवं उसकी पत्नी सुशीला तांडी दौड़ते हुए आये और पैसा नही देंगे जो करना है कर लेना जाओ कहकर सभी लोग एक राय होकर गाली गलौच कर आज तुझे जान से मार देंगे बोलकर धमकी दिये. जिससे प्रार्थिया प्रमिला काफी डरी हुई है उसका कहना है उसके परिवार के साथ मारपीट हो सकती है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें