राज्‍य सरकार ने समूह बीमा और परिवार कल्‍याण निधि की नई ब्‍या... - CG Sandesh

राज्‍य सरकार ने समूह बीमा और परिवार कल्‍याण निधि की नई ब्‍याज दरों का किया ऐलान

 रायपुर। राज्‍य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के समूह बीमा और परिवार कल्‍याण निधि की नई ब्‍याज दरों का ऐलान कर दिया है। वित्‍त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार नई दर 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक के लिए जारी की गई है।

वित्‍त विभाग के अफसरों के अनुसार शासकीय कर्मचारी समूह बीमा योजना और परिवार कल्याण निधि के लिए राज्‍य सरकार की तरफ से हर तीन महीने में ब्‍याज की दरें जारी की जाती है। इससे पहले जनवरी 2024 में अक्‍टूबर 2023 से दिसंबर 2023 तक के लिए जारी की गई थी। अब जनवरी से मार्च 2024 के लिए जारी की गई है।


इस संबंध में वित्‍त विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग ने केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना, 1980 की बचत निधि पर ब्याज दर का पुनरीक्षण किया गया है। अतः राज्य शासन तदनुसार समूह बीमा योजना, 1985 की बचत निधि में जमा राशि पर तथा परिवार कल्याण निधि, 1974 के अंतर्गत जमा राशि पर 01.01.2024 से 31.03.2024 निम्नानुसार ब्याज निर्धारण करता है:--

(अ) शासकीय कर्मचारी समूह बीमा योजना, 1985

• 01.01.2024 से 31.03.2024 तक 7.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष (तिमाही रूप से संयोजित)

(ब) परिवार कल्याण निधि, 1974

• 01.01.2024 से 31.03.2024 तक 7.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष (तिमाही रूप से संयोजित)



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें