जल्द होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, रायपुर उत्तर के विधायक ... - CG Sandesh

जल्द होगा साय मंत्रिमंडल का विस्तार, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा के मंत्री बनने की चर्चा गर्म

रायपुर। साय मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों का पद खाली है. संभावित मंत्री के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही. आज राज्यपाल से सीएम विष्णुदेव साय के अलावा रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी मुलाकात की. रायपुर जिले से मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, मांग तो सभी 54 विधायक कर रहे हैं. राजधानी रायपुर से एक मंत्री होना ही चाहिए. इस मामले में मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है.



विधायक पुरंदर ने कहा, राज्यपाल से पारिवारिक संबंध है. उन्हें जगन्नाथ रथयात्रा का निमंत्रण देने राजभवन गया था. उन्होंने मंत्रिमंडल में खाली दो सीटों को लेकर कहा, बीजेपी के सभी विधायक मंत्रिमंडल के लिए प्रयास कर रहे हैं. मंत्रिमंडल दावेदारी के लिए नाम चर्चे में रहना ठीक है. रायपुर जिले से मंत्रिमंडल में जगह मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, राजधानी रायपुर से एक मंत्री होना ही चाहिए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें