सरायपाली : बकरी चराने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम केंदूढ़ार में बकरी चराने गए युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जून को दोपहर करीब 4:30 बजे दिनेश डड़सेना पिता फुलसाय उम्र 22 साल निवासी केंदूढ़ार बकरी चराने के लिए गया था.
दिनेश केंदूढ़ार के रामसागर तालाब मेंढ़ के पास झाड़ के नीचे खड़ा था. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें