तुमगांव : कोडार काष्टागार के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से मो... - CG Sandesh

तुमगांव : कोडार काष्टागार के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत.

जामपाली से महासमुंद जाते समय तुमगांव थाना क्षेत्र के कोडार काष्टागार के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मोटरसायकल चालक की मौत हो गई.  

मिली जानकरी के अनुसार ग्राम जामपाली थाना बलौदा निवासी घसिया राम छत्तर पिता चंद्रमणी छत्तर उम्र 38 साल अपने साथी संतोष सोना के साथ 14 जून 2024 को जामपाली से महासमुंद जाने मोटरसायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GQ 5744 में निकला था. इसी दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे एनएच 53 रोड कोडार काष्टागार के सामने अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर घसिया राम के मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे घसिया राम छत्तर के सिर में गंभीर चोंटे आई एवं संतोष सोना को भी गंभीर चोंटे आई जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी तुमगांव में भर्ती किये जहां ईलाज के दौरान घसिया राम छत्तर की मृत्यु हो गई. जिसपर पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें