सरायपाली : ससुराल की प्रॉपर्टी को लेकर दामाद से मारपीट. - CG Sandesh

सरायपाली : ससुराल की प्रॉपर्टी को लेकर दामाद से मारपीट.

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम पलसापाली में ससुराल की प्रॉपर्टी को लेकर दामाद से मारपीट किये जाने से मामला दर्ज किया गया है.

तेजराम साहू ने पुलिस को बताया कि पिछले 35 वर्षो से वह अपने ससुराल में बतौर घर जमाई के रूप में ससुराल में रह रहा है. शादी के कुछ ही दिनो बाद से सास ससुर के कथनानुसार वह अब तक ससुराल में रहकर उनके बताये अनुसार कृषि जमीन पर कास्तकारी कर रहा है. तथा उसकी पत्नी महादेई के नाम पर कृषि जमीन उसके सास ससुर के जमीन से लगा हुआ है.

तेजराम ने बताया कि उसकी पत्नी आपस में सगे दो बहन है जिसमें से छोटी बहन ग्राम पलसापाली में ही ससुराल में रहती है. 2018 में तेजराम के ससुर का स्वास्थ्य खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई, सास ससुर के द्वारा अपने चल अचल संपत्ति की बंटवारा दोनो बेटियो में नहीं किये.

इसके बाद 20 जून 2024 को लगभग सुबह 9 बजे घर से लगे खेतो में ट्रेक्टर चलने की आवाज आने पर तेजराम मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति अपने ट्रेक्टर से उसके खेतो की जुताई कर रहा था जिसे मना करने पर वह निलाम्बर साहू को बताया और अपना काम बंद कर दिया.

इसके बाद तेजराम वापस घर आ रहा था तो तभी गली में यादराम के घर के सामने निलाम्बर साहू आकर तुम होते कौन हो मेरे ट्रेक्टर को रोकने वाले तुम ही अकेले जमीन को खाओगे कहकर मां बहन की बहुत की गंदी गंदी गाली गलौज कर उसके पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर डंडा से मारपीट करने लगा. जिससे तेजराम को चोट आने पर वाहन 112 से उसे शासकीय अस्पताल पहुंचने पर हाथ की कलाई टूटना बताया गया.

तेजराम ने बताया कि घटना के समय धनुर्जय साहू मौके पर था जिन्होने बीच बचाव किया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें