Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा... - CG Sandesh

Crime : बड़े भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह…

 बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जो विवाद बढ़कर हत्या का रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम राख निवासी नवल किशोर और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर 39 वर्ष के द्वारा


मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें