महासमुंद : 21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास हाईस्कूल मैदान म... - CG Sandesh

महासमुंद : 21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास हाईस्कूल मैदान में

दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जिला स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथि

महासमुन्द : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग अभ्यास का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (हाईस्कूल मैदान) महासमुन्द में सुबह 7 से 8 बजे तक किया गया है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें