देर रात सीएएफ का वाहन पलटने से हुआ बड़ा हादसा, दो सुरक्षाकर्म... - CG Sandesh

देर रात सीएएफ का वाहन पलटने से हुआ बड़ा हादसा, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक अन्य घायल

बलरामपुर । जिले में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ सशस्‍त्र बल (सीएएफ) का वाहन पलट जाने से यह हादसा हुआ। हादसा देर रात हुआ बताया जा रहा है। बताया जाता है कि इस वाहन में छत्‍तीसगढ़ सशस्‍त्र बल (सीएएफ) के ही सुरक्षाकर्मी शाम‍िल थे। वाहन पलटने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्‍य व्‍यक्ति घायल हो गया।


हादसे में पिकअप वाहन का चालक भी घायल हो गया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात हादसा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। वाहन में कितने लोग सवार थे अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें