सिंघोड़ा : बिना नंबर की स्कूटी में गांजा तस्करी करते दो गिरफ्... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : बिना नंबर की स्कूटी में गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार.

सिंघोड़ा पुलिस ने 18 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर दो व्यक्तियों को एक बिना नंबर की स्कूटी में गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक ग्रे कलर के बिना नंबर टीव्हीएस जुपीटर स्कुटी मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ओड़िशा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है. जिसकी सूचना पर पुलिस ने एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल पर मुखबीर के बताये अनुसार एक ग्रे कलर की बिना नंबर टी व्ही एस जुपीटर स्कुटी जिसमे दो व्यक्ति सवार थे उन्हें रोककर स्कूटी को चेक कराने को कहा.

जिसपर स्कूटी सवार दोनों गोलमोल जबाव देने लगे, लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो स्कूटी के डिक्की एवं पिछला चक्का के अगल बगल मे गांजा होना तथा उक्त गांजा को बौध ओड़िशा से जबलपुर मध्यप्रदेश खपाने ले जाना बताये.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बुंदेलाल आयाम पिता देवशरण आयाम उम्र 31 साल निवासी जिला मनेन्द्रगढ तथा   रामकुमार रघुवंशी पिता रामसिंह रघुवंशी उम्र 25 साल निवासी अशोकनगर मध्यप्रदेश के कब्जे कि एक ग्रे कलर की बिना नंबर टी व्ही एस जुपीटर स्कुटी की तलाशी के दौरान स्कूटी के डिक्की एवं पिछला चक्का के अगल बगल मे रखे खाखी रंग से टेपिंग किया हुआ पैकेट मिला. उक्त पैकेटो को बाहर निकालकर गिनती किया गया जो कुल 9 पैकेट मनोत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा होना पाया गया.

पुलिस ने बताया कि उक्त गांजा 9 किलोग्राम गांजा होना पाया गया,  जिसपर 9 किलो ग्राम गांजा किमती 135000 रू., जुपीटर स्कुटी बिना नंम्बर किमती 50000 रू. 1 नग मोबाईल किमती 10000 रू. को जप्त कर धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें