कोमाखान : गुटखा खाकर थूकने पर विवाद, मारपीट कर दी जान से मार... - CG Sandesh

कोमाखान : गुटखा खाकर थूकने पर विवाद, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम भिलाईदादर में गुटखा खाकर थूकने पर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट करने से पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है.

नेहरू साहू ने पुलिस को बताया कि 18 जून 2024 को सुबह करीब 6:00 बजे वह गाँव के सरपंच ईश्वर ठाकुर के घर अपना राशन कार्ड बना है कि नही पूछने गया था. जिसपर सरपंच ईश्वर ठाकुर बताया कि अभी कार्ड नही बना है साथ बागबाहरा चलना. इसके बाद बाहर निकलते समय नेहरू गुटखा खाकर घर जा रहा था कि करीब 10 मीटर की दूरी पर गांव का टिक्कू ठाकुर खड़ा था, जिसे वह ध्यान न देकर गुटखा को थुका तो टिक्कू ठाकुर बोला कि मेरे को देखकर थुक रहा है जिसपर नेहरू ने तुमको देखकर नही थुक रहा हूं बोला तो,  इसपर टिक्कू ठाकुर माँ बहन की गाली देते हुए आज तुझे जान सहित खतम कर दूंगा कहकर हाथ मुक्का झापड़ से मारने लगा जिससे नेहरू के कान के पास कट कर खून निकलने लगा. तब नेहरू ने बचाव बचाव चिल्लाया तो गांव का सुनील सिन्हा आकर बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें