छत्तीसगढ़ : जहरीली शराब पीने से महिला सहित तीन लोगों की मौत - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : जहरीली शराब पीने से महिला सहित तीन लोगों की मौत

कोरबा। जिले में जहरीले कच्ची महुआ शराब के सेवन से एक महिला समेत 3 लोगों की मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेर की है.

फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटना स्थल पहुंची है. घटना स्थल से गिलास, पन्नी में भरी शराब, मछली सब्जी और भोजन जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है.



ग्रामीणों ने अनुसार तीनों की मृत्यु जहरीले कच्ची शराब पीने से हुई है. मृतकों में मालती बाई (50), राम सिंह (60), बेदराम (49) शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि तीनों मृतक बेदराम के निवास में शराब का सेवन रहे थे और घर में भी चखना और कच्ची महुआ शराब मृत पड़े शवों के पास पड़ा था. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतकों की मृत्यु जहरीले कच्ची महुआ शराब पीने से हुई है.

पीएम रिपोर्ट के बाद कुछ कहना उचित होगा : एसपी
इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि तीनों की मौत जहरीले शराब पीने या विषाक्त भोजन (फूड पॉयजनिंग) से हुई यह कहना अभी ठीक नहीं होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें