महासमुंद : बेवजह अश्लील गाली गलौज कर शराब पीने के लिए मांगे ... - CG Sandesh

महासमुंद : बेवजह अश्लील गाली गलौज कर शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नही देने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी दी.

महासमुंद में एक व्यक्ति से बेवजह अश्लील गाली गलौज कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है.

महासमुंद क्लब पारा निवासी रविन्द्र उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2024 को शाम 4 बजे वह अपने काम से दलदली रोड तरफ जा रहा था,  तभी हनुमान मंदिर के पास प्लेटिना वाहन क्रमांक CG 06 P 3485 में सवार होकर दो लड़के असलम और नानू वहा पर आए और उसे बेवजह मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे. जिसे रविन्द्र ने गाली देने से मना किया तो दोनो मिलकर उसे पकड़ लिए और बोले कि शराब पीने के लिए पैसा दे नही तो तेरे को यही पर जान समेत खत्म कर देंगे. इसका रविन्द्र द्वारा विरोध करने पर दोनो मिलकर उसे हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे. जिससे उसे चेहरे और पीठ मे चेाट आया है.

रविन्द्र ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके हाथ मे रखा Redmi 9 Active कम्पनी का मोबाईल गिर गया, जिसे आस पास ढुंढा मगर नही मिला.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें